फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Angry villagers demonstrated by stopping the construction of the road

सड़क का निर्माण रोकने से खफा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 07 Apr 2022 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers demonstrated by stopping the construction of the road
सोनभद्र। घोरावल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत किंगरी में कुछ लोगों की ओर से सड़कनिर्माण में अवरोध उत्पन्न करने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शाहगंज थाना प्रभारी और हलका लेखपाल पर सूचना देने के बाद भी अवरोध उत्पन्न करने वालों पर कार्रवाई न करने का आरोप मढ़ा। ग्रामीणों ने डीएम और एसपी को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रमेश सिंह, रमजान, रशीद, इरशाद, प्रमोद कुमार, राजबहादुर, रियासत, राजन, ओम प्रकाश, अशरद, अयोध्या, बच्चा ने कहा कि किंगरी ग्राम सभा के मुख्य मार्ग पर ही एक व्यक्ति की जमीन है। वर्ष 2001 में भूस्वामी ने जमीन जनहित में दान दे दी थी। तत्कालीन प्रधान ने मिट्टी व गिट्टी डलवाकर मार्ग का निर्माण शुरू कराया था। इस मार्ग से ग्रामीणों का आना-जाना है। कुछ दिन पूर्व तारकोल की सड़क बनाने का प्रस्ताव पास हुआ। काश्तकार की ओर से सड़क को खुदवा दिया गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि वर्ष 2001 में जिस जमीन पर संपर्क मार्ग बना है बुधवार को हलका लेखपाल, तहसीलदार घोरावल ने फोर्स के साथ मौके पर जाकर सड़क को जेसीबी खोदवा दिया गया है। इससे किगरी आने-जाने वाला रास्ता अवरुद्ध हो गया है। उन्होंने डीएम से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed