{"_id":"6862dee33e691c840900ad45","slug":"angry-farmers-protested-due-to-non-availability-of-fertilizers-at-the-committee-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-130554-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: समिति पर खाद न मिलने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: समिति पर खाद न मिलने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
म्योरपुर की आरंगपानी ग्राम पंचायत के बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड पर सोमवार को किसानों ने खाद न मिलने पर प्रदर्शन किया। नाराजगी जताते हुए जल्द व्यवस्था में सुधार कर खाद वितरण किए जाने की मांग की है। आंदोलन की चेतावनी दी।
युवा समाजसेवी राजू गुप्ता की अगुवाई में एकत्रित किसानों ने प्रदर्शन कर नारे लगाए। कहा कि बारिश शुरू हो चुकी है, लेकिन समय पर उन्हें खाद नहीं मिल रहा है। इससे उन्हें प्राइवेट दुकानदारों से ऊंचे दामों पर खाद-बीज खरीदना मजबूरी बन गया है।
उन्होंने कहा कि सचिव की लापरवाही का खामियाजा वह भुगत रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय को अपना ज्ञापन सौंपा। सचिव ने आश्वासन दिया कि जल्द खाद उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
कहा कि जो खाद लैंपस पर बची हुई है, उसे भी जल्द वितरित करने की व्यवस्था की जाएगी। प्रदर्शन में आदिवासी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष हरिप्रसाद सलबंदी, रामपाल खरवार, भगवान दास गुप्ता, रामबाबू खंजर, हरिकिशन गोंड, अभिषेक जायसवाल, ज्ञानमती देवी आदि शामिल रहे।