{"_id":"6133b07c8ebc3eb26a462a46","slug":"angry-contract-workers-demonstrated-sonbhadra-news-vns609734481","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा समाप्ति से नाराज संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा समाप्ति से नाराज संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोविड एल-2 अस्पताल से बाहर किए गए संविदा कर्मियों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। सीएमओ और जिला कार्यक्रम प्रबंधक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपकर शीघ्र नौकरी पर बहाल करने की मांग की।
संविदा कर्मियों ने बताया कि कोविड के संकटपूर्ण काल में जब कोई भी मरीजों की सेवा के लिए आगे नहीं आ रहा था तब हम लोगों ने दिन-रात ड्यूटी की। स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय, लैब टेक्निशियन, डाटा ऑपरेटर, वेंटीलेटर सपोर्टर आदि पदों पर लगातार सेवा करते हुए कोरोना से निपटने में पूरा जी-जान लगा दिया। अब स्थिति सुधरते ही मनमाने तरीके से उन्हें बाहर कर दिया गया है। मिशन निदेशक के 26 अगस्त के पत्र में हमारी सेवाओं को 30 सितंबर तक का विस्तार दिया गया था। बावजूद यहां मनमानी की जा रही है। सीएमओ की इस मनमानी से संविदा कर्मियों का मनोबल टूट गया है। सभी कर्मचारी मर्माहत हैं। चेतावनी दी कि हमारी सेवाओं का विस्तार नहीं किया गया तो सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी सीएमओ और जिला कार्यक्रम प्रबंधक की होगी। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष विकास गोस्वामी, उपाध्यक्ष मनदीप कुमार, संगठन मंत्री चरणजीत सिंह, कोषाध्यक्ष उमेश गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य मनीषा रानी, शिल्पा पाल, शीला पाल, सुनीता, आरती रावत, प्रेमशिला, पूजा, तारा, राजेश भारती, मनीष, रोहित, प्रदीप आदि मौजूद रहे।