फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Customer Service Center Operator Launches Lakhs

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने हड़पे लाखों रुपये

Fri, 14 Sep 2018 11:20 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Fri, 14 Sep 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
Customer Service Center Operator Launches Lakhs
ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ग्राहक। - फोटो : sonbhadra news
सोनभद्र। राबर्ट्र्सगंज कोतवाली इलाके के सिरसिया स्थित इलाहाबाद बैंक के दुरावल खुर्द ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर दर्जनों ग्रामीणों के लाखों रुपये हड़प लिए जाने का आरोप लगाया गया है। इसको लेकर दुरावल के कमलेश, अनीता, रजवंती, मीना देवी, राजमनी, संतोष, संजय आदि ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और एडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर आंदोलन का भी अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन


 ग्रामीणों के अनुसार ग्राहक सेवा केंद्र  सिरसाई पर लगभग 200 से 300 खाताधारक हैं। इसमें से 115 खाताधारकों का लगभग 80 लाख रुपये केंद्र संचालक द्वारा धोखाधड़ी कर हड़प लेने का आरोप लगाया जा रहा है। उधर एडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर इलाहाबाद बैंक के लीड बैंक प्रबंधक को मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत सही निकली तो दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर पीड़ितों की धनराशि वापस दिलवाई जाएगी।  उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व इसी तरह का मामला इनम ग्राहक सेवा केंद्र पर भी आया था, जिसको लेकर ग्रामीणों ने लीड बैंक प्रबंधक से मिलकर हस्तक्षेप की गुहार  लगाई है। इस संबंध्ा में लीड बैंक मैनेजर सूर्यदत्त संतोषी ने कहा कि वरिष्ठ कार्यपालक पंकज मिश्रा की तहरीर पर आरोपी बैंक मित्र वीपी सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के समेत अन्य धाराओं में केस पंजीकृत करा दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed