{"_id":"669d480f99fb0c844d005982","slug":"angered-by-not-getting-justice-farmer-consumed-poison-at-police-station-gate-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-115771-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: न्याय न मिलने से नाराज किसान ने थाना के गेट पर खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: न्याय न मिलने से नाराज किसान ने थाना के गेट पर खाया जहर
विज्ञापन
न्याय न मिलने से दुखी एक किसान ने थाना गेट पर जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। म्योरपुर थाना क्षेत्र के काचन निवासी किसान परमसुख (55) का एक व्यक्ति से जमीन का विवाद चल रहा है।
मामले में उसने राजस्व विभाग के साथ ही पुलिस को भी शिकायत दी थी। परिजनों का आरोप है कि उक्त जमीन पर उनका हमेशा से जोत-कोड़ रहा है। हालांकि एक व्यक्ति ने सर्वे के दौरान जमीन अपने नाम दर्ज करा लिया है। कुछ दिनों पूर्व दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई किया था।
मामले में संतलाल ने बताया कि पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई न होने पर उसके पिता काफी आहत थे। रविवार को भी वे अपनी फरियाद लेकर थाने गए थे। जहां पुलिस के व्यवहार और न्याय न मिलने से आहत होकर थाना गेट पर विषाक्त का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने आनन-फानन में उसे म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया। जहां उसका उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि किसान बाहर से ही विषाक्त पदार्थ का सेवन करके थाने में आया था। पुलिस द्वारा जमीन विवाद में पहले ही शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। उसने किस कारण विषाक्त का सेवन किया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।