{"_id":"667b30e2c82969896f0df766","slug":"angered-by-not-being-able-to-bid-farewell-to-his-wife-the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-114679-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पत्नी की विदाई नहीं होने से नाराज युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पत्नी की विदाई नहीं होने से नाराज युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
कोन थानांतर्गत ग्राम पंचायत कुड़वा में मंगलवार को एक युवक ने घर में बड़ेर से फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी की विदाई न होने से वह क्षुब्ध था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुड़वा गांव निवासी राजेश यादव (20) की चार माह पहले ही शादी हुई थी। इस समय उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। सोमवार को पत्नी की विदाई कराने वह ससुराल गया था। विदाई न होने पर वह देर शाम घर लौटा। सीधे अपने कमरे में चला गया।
काफी देर तक बाहर नहीं आया। घरवाले उसे बुलाने पहुंचे तो राजेश का शव बड़ेर से साड़ी के फंदे से लटक रहा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि आत्महत्या के पीछे पति-पत्नी के बीच विवाद और विदाई न होने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।