फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anger erupted against inflation, attacked the government

Sonebhadra News: महंगाई के विरोध में फूटा गुस्सा, सरकार पर बोला हमला

Sat, 04 Mar 2023 09:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:38 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted against inflation, attacked the government
सोनभद्र। देश और प्रदेश लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में शुक्रवार को राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान के समीप महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार पर महंगाई बढ़ाकर जनता के उत्पीड़न का आरोप लगाया। बढ़े हुए गैस सिलिंडर समेत अन्य सामानों के दाम को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि अच्छे दिन और महंगाई कम करने का वादा कर सत्ता में आई बीजेपी सरकार जनता का उत्पीड़न कर रही है। होली के पूर्व खाद्य पदार्थों के दामों में बेतहाशा वृद्धि, गैस सिलिंडर के दामों में लगातार हो रही वृद्धि ने गरीबों की कमर तोड़ कर रख दिया है। कहा कि लगातार महंगाई बढ़ने से होली के पहले ही बजट बिगड़ गया है। एक महीने में आटा मैदा के दाम दो बार बढ़े, इसमें ताजा तड़का रसोई गैस की मूल्यवृद्धि ने लगा दिया। इसके अलावा रोजमर्रा के वस्तुओं के भी दाम बढ़ गए हैं। कहा कि केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो गैस सिलिंडर 400 रुपये मिलता था। जिला उपाध्यक्ष विमला देवी ने कहा कि महंगाई से आम जनता त्रस्त हैं। सरकार जनता के गाढ़ी कमाई को लूटने का काम रही है। महंगाई से महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है। अमरावती देवी, शकुंतला, सुमनलता श्रीवास्तव, भुवर देवी, निर्मला, खतरानी, सुशीला, सपना, आशा, उर्मिला, तेतरी, अतवारी, फुलरी, लीला देवी, शकुंतला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed