फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anganwadi workers took out a procession in protest against educator recruitment

Sonbhadra News: एजुकेटर भर्ती के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निकाला जुलूस, जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया

Thu, 01 May 2025 08:35 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 01 May 2025 08:35 PM IST
सार

एजुकेटर भर्ती के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पैदल मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। 
 

विज्ञापन
Anganwadi workers took out a procession in protest against educator recruitment
प्रदर्शन करते आंगनबाड़ी कार्यकत्री - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ऑनलाइन काम करने तथा एजुकेटर भर्ती के विरोध में बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने लोढ़ी स्थित हनुमान मंदिर से पैदल मार्च (जुलूस) निकाला। जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचकर मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सौंपे ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने ऑनलाइन काम कराने का विरोध की। साथ ही वर्षो से लंबित मांगें पूरा करने की मांग की।

विज्ञापन


संयुक्त मोर्चा की अध्यक्ष प्रतिमा के नेतृ़त्व में ज्ञाप सौंपा गया। उन्होंंने कहा कि जनहित की अति महत्वपूर्ण समेकित बाल विकास योजना (आईसीडीएस) की आंगनबाड़ी कर्मचारी रीढ़ तथा मूल जमीनी कार्यकर्ता हैं। इसको शुरू हुए इस वर्ष 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं। आंगनबाड़़ी कार्यकत्रियों ने एजुकेटर भर्ती, ऑनलाइन काम कराने का विरोध किया।
विज्ञापन


संगठन सचिव विभा सिंह ने कहा कि यह स्थिति बेहद निराशाजनक व अन्याय पूर्ण है। जिन महिला कर्मचारियों ने विपरीत सामाजिक परिस्थितियों व कठिनाइयों का सामना करते हुए अपने जीवन के 30-40 वर्ष समाज के सबसे कमजोर, गरीब, शोषित-पीड़ित, वंचित तबके के गर्भवती-धात्री महिलाओं, बच्चों की सेवा में व्यतित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश को पोलियो मुक्त किया, कोरोना महामारी में जीवन जोखिम में डालकर गरीब, बीमार लोगों की सेवा कर फ्रंट लाइन वर्कर का तमगा पाया। उन्हें बिना कोई फंड, पेंशन, एकमुश्त धनराशि दिए आंखों में आंसू लिए विदा किया जा रहा है।


जुलूस एवं ज्ञापन देने वालों में शशि, किरण, विंध्यवासिनी, सावित्री देवी, माया सिंह, रीता देवी, बबिता, उर्मिला, रेखा, दुर्गावती, पुनीता, सोनी जायसवाल, मनोरमा, माधुरी, शकुन्तला, रानी, कलावती, मीना, सुनीता, जानकी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed