{"_id":"66e2959460209f52c1087670","slug":"anganwadi-worker-arrested-on-charges-of-black-marketing-of-nutrition-in-sonbhadra-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बच्चों के लिए आए पोषाहार को जीप से घर ले जा रही थी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कालाबाजारी का आरोप लगाकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बच्चों के लिए आए पोषाहार को जीप से घर ले जा रही थी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कालाबाजारी का आरोप लगाकर पकड़ा
Thu, 12 Sep 2024 01:20 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:20 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में जीप में लदे पोषाहार को पकड़ा गया। आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों में वितरित किए जाने वाले पोषाहार को घर ले जा रही थी। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए पोषाहार के बारे में जानकारी देता शख्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के पिपरी ग्राम पंचायत की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बच्चों के लिए आया पोषाहार गांव से उठाकर डिबुलगंज अपने घर लेकर चली गई। इसकी सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ग्रामीणों के साथ जीप के पीछे डिबुलगंज पहुंच गए।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने पुलिस को फोन कर उतारे गए पोषाहार को जब्त करवा दिया और जीप में रखे पोषाहार को अपने साथ पिपरी सोनवानी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर ले गए।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। आरोप है कि केंद्र की बजाय पोषाहार को घर पर ले जाकर कालाबाजारी की जानी थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन