फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anarchists demolished the wall of the temple

Sonebhadra News: अराजकतत्वों ने गिरा दी मंदिर की दीवार

Wed, 01 Mar 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Anarchists demolished the wall of the temple
राबर्ट्सगंज नगर से सटे प्रभापुरम कॉलोनी में सोमवार की रात किसी समय अराजकतत्वों ने निर्माणाधीन मंदिर की दीवार ढहा दी। इसको लेकर कालोनी के लोगों में आक्रोश बना हुआ है। वहीं पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय के मुताबिक प्रभापुरम कॉलोनी के 10 से 12 लोग धनराशि एकत्रित कर मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। इस समय चहारदीवारी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी बीच सोमवार की रात में किसी ने निर्माणाधीन चहारदीवारी को गिरा दिया। इससे लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों की मानें तो करीब 12 बीघा जमीन में प्लाटिंग किया गया है। इसमें मंदिर का स्थान पहले से छूटा हुआ है। वहीं पर पुराना मंदिर है। अब लोगों की सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाना है। इसी बीच अराजकतत्वों ने मंदिर की दीवार गिरा दी। लोगों ने मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed