फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   An old man committed suicide due to the shock of the death of his son and then his wife one and a half years ago.

Sonebhadra News: डेढ़ साल पहले पुत्र और फिर पत्नी की मौत के सदमे में वृद्ध ने दी जान

Sat, 18 May 2024 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
An old man committed suicide due to the shock of the death of his son and then his wife one and a half years ago.
कोतवाली क्षेत्र के मनबसा गांव में शुक्रवार की रात वृद्ध ने घर में बड़ेर के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। करीब डेढ़ साल पहले बेटा और फिर पांच माह पहले पत्नी की मौत के बाद वह सदमे में था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मनबसा गांव निवासी रामलखन गोंड (62) के दो पुत्रों में से बड़ा लड़का विजय चंडीगढ़ में राजगीर का काम करता है। छोटे पुत्र जगनारायण की करीब डेढ़ साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। वह जौनपुर काम करने गया था, वहीं बीमार पड़ा और दम तोड़ दिया। पांच महीने पहले पत्नी आग तापते समय झुलस कर घायल हुई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इसके बाद से रामलखन सदमे में था।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक वह रोजाना शराब का सेवन कर नशे में धुत रहता था। गांव में रह रहे छोटे पुत्र की पत्नी व अन्य परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद रामलखन अपने कमरे में गया। सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजन उसे जगाने पहुंचे तो कोई उत्तर नहीं मिला। किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो वहां बड़ेर के सहारे फंदे पर वृद्ध का शव लटकता देख सन्न रह गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed