फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   An innocent child, who was going to school with his siblings on Republic Day, was crushed by an out-of-control car and died.

Sonebhadra News: गणतंत्र दिवस पर भाई-बहन के साथ स्कूल जा रहे मासूम को बेकाबू कार ने कुचला, मौत

Wed, 28 Jan 2026 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
An innocent child, who was going to school with his siblings on Republic Day, was crushed by an out-of-control car and died.
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लसड़ा गांव के पास राॅबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर कार के धक्के से शिवा पांडेय (6) की मौत हो गई। वह गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराने सड़क की दूसरी तरफ स्थित स्कूल में भाई-बहन के साथ जा रहा था। सड़क पार करने के दौरान ही कार की चपेट में आ गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

तीन भाई-बहनों में शिवा पांडेय (6) पुत्र चिरंगी सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई और बहन दोनों पास के स्कूल में पढ़ते थे। अभी उसका किसी विद्यालय में दाखिला नहीं कराया गया था। सोमवार को वह अपने भाई-बहन के साथ उन्हीं के स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाने के लिए जा रहा था। नन्हें आंखों में तिरंगा फहराने का सपना संजोए हुए था। सुबह आठ बजे के करीब दोनों भाई और बहन साथ निकले। स्कूल पहुंचने के लिए सड़क पार करते समय भाई-बहन तो सड़क के दूसरी तरफ पहुंच गए लेकिन वह जैसे ही सड़क के दूसरी ओर पहुंचा राॅबर्ट्सगंज की तरफ जा रही कार ने टक्कर मार दी। इससे मासूम उछलकर दूर जा गिरा। आनन-फानन में बच्चे को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। सिर में गहरी चोट के कारण रात में उसकी मौत हो गई। जब यह खबर परिवार के लोगों को मिली तो कोहराम मच गया। परिवार वालों ने आपसी सहमति के आधार पर शव का बगैर पोस्टमार्टम कराए वाराणसी में ही अंतिम संस्कार कर दिया। दोपहर बाद परिजन वाराणसी से वापस घर लौटे। नात-रिश्तेदार गांव के लोग परिजनों को ढांढ़स बंधाने में लगे हुए थे। जिस कार से हादसा हुआ वह किसी शिक्षक की बताई जा रही है।
विज्ञापन

बार-बार हो रहे हादसे, फिर भी बचाव के नहीं किए जा रहे इंतजाम
जिस समय मासूम हादसे का शिकार हुआ। वहां 25 दिसंबर की शाम जन्म दिन मनाने के लिए ननिहाल से घर जा रहे युवक सहित तीन की मौत हो गई। इससे पहले भी लसड़ा में कई हादसे हो चुके हैं। इसको देखते हुए लसड़ा गांव में महज एक किमी की एरिया में दो पेट्रोल और तीन विद्यालयों को देखते हुए ब्रेकर, संकेतक और सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य इंतजामों को लेकर आवाज उठाई जा चुकी है। सड़क सुरक्षा से जुड़ी बैठकों में भी मसला उठता रहा है। बावजूद अब तक दुर्घटना बहुल इलाकों में शामिल एरिया में सड़क सुरक्षा को लेकर अब तक किसी तरह का इंतजाम सामने नहीं आ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed