फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   An innocent child was bitten by a snake, lost his life due to black magic

Sonebhadra News: मासूम को सांप ने डसा, झाड़-फूंक में गई जान

Sun, 06 Jul 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
An innocent child was bitten by a snake, lost his life due to black magic
करमा थाना क्षेत्र के गणेशपुर (सिरविट) गांव में शनिवार को घर में खेल रहे मासूम को सांप ने डस लिया। परिजन उसे लेकर घंटों झाड़-फूंक कराते रहे। समय से उपचार न मिलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

राजेंद्र पटेल का बेटा अभिनव (5) शुक्रवार की शाम अपने चचेरे भाई सत्यम के साथ घर में ही चारपाई पर बैठकर खेल रहा था। कच्चे घर की दीवार के एक बिल में एक सांप बैठा था। अनुभव का पैर चारपाई से नीचे लटका हुआ था।
विज्ञापन

बिल से बाहर आकर सांप ने कई बार डसा, लेकिन खेलने में मशगूल मासूम को कुछ समझ नहीं आया। इसके बाद पैर को लहूलुहान कर फन फैलाए फुफकारने लगा, तब साथ में खेल रहे चचेरे भाई सत्यम की उस पर नजर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे दौड़कर अपने पिता राजकुमार को जानकारी दी। रोते बिलखते परिजन अभिनव को लेकर पास के गांव में झाड़ फूंक कराए। आराम न मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचे। तब तक मासूम अभिनव की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed