फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   An impartial investigation should be conducted into the death of Hospitali Devi.

Sonebhadra News: अस्पताली देवी के मौत के मामले की कराई जाए निष्पक्ष जांच

Thu, 29 Jan 2026 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
An impartial investigation should be conducted into the death of Hospitali Devi.
गणतंत्र दिवस पर मुर्धवा मोड़ के पास सड़क हादसे में अस्पताली देवी की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला के परिवारीजनों ने पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (पीयूसीएल) के बैनर तले कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। सीओ के सरकारी वाहन की टक्कर से महिला की मौत का दावा करते हुए मामले में पुलिस पर गलत तथ्य रखने का आरोप लगाया। डीएम से मिलकर मुख्य सचिव और डीजीपी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पीयूसीएल के जिलाध्यक्ष संतोष पटेल एडवोकेट ने आरोप लगाया कि मामला विभागीय होने के कारण स्थानीय पुलिस की ओर से महिला के परिजनों पर कार्रवाई न कराने का दबाव बनाया जा रहा है। बताया कि 26 जनवरी की दोपहर रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के दुरावल खुर्द निवासी कमलेश सिंह पटेल की पत्नी अस्पताली देवी पति के लिए भोजन लेकर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान हाथीनाला से पिपरी की ओर जा रहा सीओ का वाहन अनियंत्रित होकर महिला को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से अज्ञात ट्रक से धक्का लगने की बात कही जा रही है। पीयूसीएल पदाधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने वालों में महिला के पति कमलेश सिंह, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. विमलेश पटेल, एडवोकेट मुकेश सिंह, राममूर्ति सिंह, महेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, तेजबली, अशोक, श्रवण कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed