फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Along with planting saplings, a pledge was taken to protect the trees

पौधरोपण करने के साथ ही पेड़ों के संरक्षण का लिया संकल्प

Fri, 04 Jun 2021 06:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Along with planting saplings, a pledge was taken to protect the trees
राबर्ट्सगंज लायंस क्लब परिसर में पौध रोपण करते लायंस क्लब के अध्यक्ष किशोरी सिंह। - फोटो : SONBHADRA
विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर जन जागरूकता के लिए जगह-जगह पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। पौधरोपण के साथ ही उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा एवं पानी पेड़ बचाओ अभियान के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक लिमिटेड पूर्व महाल, राबर्ट्सगंज के प्रांगण में पवन कुमार सिंह एडवोकेट, संदीप जायसवाल, विनीत श्रीवास्तव एडवोकेट ने अमरूद, आम, शमी और केला का पौधा लगाया। संगठन प्रमुख पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि औद्योगीकरण, वनों की कटाई, तकनीकी विकास, ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण आदि की वजह से हमारे पर्यावरण की स्थिति में दिन-प्रतिदिन गिरावट आ रही है। इस वजह से वातावरण के साथ ही सभी जीव-जंतुओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। राष्ट्रीय संगठन सचिव शिव प्रकाश चौबे उर्फ राजू ने कहा कि पौधे हमारे आसपास की हवा को शुद्ध करने में मदद करते हैं। विनीत श्रीवास्तव, संदीप जायसवाल, काकू सिंह, अशोक कुमार, नवीन पांडेय, ललित चौबे, संतोष चतुर्वेदी, सत्यम शुक्ला, दीपनारायन पटेल, नेतराज पटेल आदि ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से अपील की।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को लायंस क्लब राबर्ट्सगंज की ओर से लायंस भवन में पौधरोपण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य हैं कि अपने घरों के बाहर फलदार, छायादार वृक्ष लगाएं ताकि प्राकृतिक ऑक्सीजन की कमी को दूर किया जा सके। पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने कहा वृक्ष से हमें आक्सीजन मिलता हैं, इसलिए अधिक से अधिक पौधरोपण करें। अध्यक्ष किशोरी सिंह, सचिव विमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष परमेश जैन ,दया सिंह अशोक गुप्ता, घनश्याम दास सिंघल, संगम गुप्ता, सुशील पाठक, जय कुमार केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण प्रेमी डॉ. बृजेश महादेव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण की एक नई पहल की। पर्यावरण को हरा भरा रखने का संकल्प लेते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए हरियाली आंदोलन की शुरूआत की। कहा कि जनसाधारण को भी हरियाली आंदोलन से जोड़कर उन्हें हरियाली के महत्व को समझाया जाएगा तथा पेड़ पौधों से मित्रता करने को प्रेरित किया जाएगा। युवक मंगल दल के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दीक्षित ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अतरौली राजा गांव मे 101 पौधों का रोपण किया जाएगा। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पौधरोपण अवश्य करना चाहिए। पहले के लोग भी बताते हैं कि एक जीवित पौधा सौ पुत्र के समान होता है। उन्होंने बताया कि पौधा लगाना बड़ी बात नहीं है। बड़ी बात है पौधे को बचा पाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed