फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Allegations of irregularities land measurement in sonbhadra villagers blocked the road

Sonbhadra News: जमीन मापी में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम; प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

Sun, 07 Jul 2024 10:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 07 Jul 2024 10:29 PM IST
सार

Sonbhadra News: कोतवाली क्षेत्र के भैसवार गांव में चक्काजाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान जमीन को उद्योगपतियों के नाम करवाने का आरोप लगाते हुए गांव वालों ने अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Allegations of irregularities land measurement in sonbhadra villagers blocked the road
चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भैसवार गांव में जमीन विवाद को लेकर चल रही नापी में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने रविवार को चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने तत्काल नापी रोकने और कार्रवाई का आश्वासन देकर दो घंटे बाद चक्काजाम समाप्त कराया। 

विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल पूर्व ग्राम प्रधान संजय यादव, बिरजू कुशवाहा, गजेंद्र बहादुर सिंह, रामपाल, बृजेश कुमार, परमानंद आदि ने बताया कि चकबंदी के नाम पर भैंसवार में वर्ष 1980 में भारी फर्जीवाड़ा हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भूमाफियाओं के पास जो 450 बीघा अतिरिक्त जमीन कागज में दिख रही है, वह जमीन भौतिक रूप से गांव में है ही नहीं। यह जमीन गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध तरीके से बाहरी उद्योगपतियों को रजिस्ट्री किया है।

बीते 10 दिन से पुलिस फोर्स की मौजूदगी में राजस्व विभाग की तरफ से नापी का कार्य चल रहा है, इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण नापी रोकने की मांग कर रहे थे। कोई सुनवाई नहीं होने पर रविवार को दोपहर में भैंसवार गांव के कटरा मोड पर चक्काजाम कर दिया।


इसकी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, प्रभारी तहसीलदार विदित तिवारी, क्राइम इंस्पेक्टर शमशेर यादव, घोरावल चौकी प्रभारी अजय श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक मटरूलाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव में चल रही नापी पर हाईकोर्ट के रोक लगाए जाने के कागजात दिखाए।



अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया व आश्वासन दिया कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा। इस मौके पर संजय यादव, रामपाल पटेल, बेचू मौर्य, जवाहिर बियार, रामवृक्ष कोल, मोहन कोल, मुन्नी कोल, छोटे कोल, बब्बन मौर्य, पंकज मौर्य, रणजीत मौर्य, रवींद्र मौर्या आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed