फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Allegations of irregularities in road construction, demonstration

Sonebhadra News: सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, प्रदर्शन

Mon, 10 Mar 2025 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in road construction, demonstration
खलियारी। नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत नगांव टोला नगपुर में सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाकर सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। मानक के अनुसार सड़क का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड द्वितीय की तरफ से धनकुंवारी भाईराम के घर से पटवध गांव तक लगभग दो किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीण श्रीप्रकाश शुक्ला, राम जियावन पासवान ने बताया कि जहां रोड टूटी है, वहां नाम मात्र का सोलंग गिराकर बिना रोड रोलर से दबाए ऊपर से पेंटिंग की जा रही है। रोड की सफाई भी ढंग से नहीं हो रही है। पेंटिंग में कम मात्रा में तारकोल डाला जा रहा है। इससे सड़क एक तरफ बन रही है तो दूसरी तरफ उखड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है की सड़क निर्माण में अनियमितता नहीं बर्दाश्त किया जाएगा। एक्सईएन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए गुणवत्ता के अनुसार निर्माण कार्य कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में सरोज कुमार, दयाराम, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश, अमरेश, छविंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed