सोनभद्र। कलेक्ट्रेट में सोमवार को अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नवागत डीएम चर्चित गौड़ से मुलाकात की। उन्हें विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए जिले की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने लोढ़ी टोल प्लाजा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। बताया कि लोढ़ी टोल प्लाजा पर 16 लेन है, लेकिन 5-6 लेन अक्सर बंद रहता है। इस कारण वहां जाम की स्थिति बनती है। जाम में कई बार एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवा के वाहन भी फंस जाते हैं। टोल प्लाजा पर एंबुलेंस, प्रदूषण, शौचालय, साफ-सफाई की व्यवस्था भी नहीं है। इस अवसर पर दिनेश बियार, अभिषेक पटेल, प्रीति सिंह राजपूत, सुरजीत पटेल, विनोद यादव, श्याम सुंदर पटेल, शेष मौर्य, रामेश पटेल आदि मौजूद रहे।