फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   All departments should mark the place for plantation and submit report by 15th March.

Sonebhadra News: 15 मार्च तक पौधरोपण के लिए स्थान चिह्नित कर सभी विभाग दें रिपोर्ट

Sat, 22 Feb 2025 08:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
All departments should mark the place for plantation and submit report by 15th March.
जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें इस वर्ष होने वाले पौधरोपण की तैयारियों पर चर्चा की गई। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि जिले के विभिन्न विभागों की ओर से 1.48 करोड़ लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने आवंटित पौधरोपण स्थल पर जाकर पौधरोपण करने वाले स्थलों का भ्रमण कर लें। पौधरोपण अभियान में पर्यावरण, वन विभाग व अन्य सरकारी विभागों के साथ ही जन सहभागिता से लक्ष्य को पूरा कराएं।
विज्ञापन

पौध रोपण स्थल का चिह्नांकन करते हुए गड्ढा खोदने की सूची 15 मार्च तक तैयार करते हुए संबंधित विभाग को हर हाल में उपलब्ध कराया जाय। 30 प्रतिशत फलदार पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा जाय और किसानों को प्रेरित करें कि अपने खेत के मेड़ पर फलदार पौध रोपें। बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed