{"_id":"6102ea978ebc3e585935a6e7","slug":"alert-about-flood-revenue-workers-will-camp-in-villages-sonbhadra-news-vns603203776","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ को लेकर अलर्ट, गांवों में कैंप करेंगे राजस्व कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ को लेकर अलर्ट, गांवों में कैंप करेंगे राजस्व कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में रुक रुक कर हो रही बारिश के बाद पहाड़ी कई नदियां उफान पर हैं। पांडू, कुकुरडूमा, सततवाहिनी के बाद बेलन, बकहर सहित कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लेखपाल समेत अन्य ग्राम स्तरीय कर्मचारियों को गांवों में निगरानी और कैंप करने का निर्देश दिया है।
कई दिनों से पड़ोसी झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और बिहार में बरसात होने से जिले से होकर गुजरने वाली सोन, बेलन, बकहर, रेणु, कनहर, मलिया, घाघर समेत अन्य नदियों का जलस्तर से तेजी से बढ़ने लगा है। रिहंद, धंधरौली समेत अन्य जलाशयों का भी जलस्तर बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी रुक रुक कर जिले में बारिश होती रही। नदियों और जलाशयों के बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने राबर्ट्सगंज, ओबरा, घोरावल और दुद्धी तहसील के एसडीएम को पूर्व के बारिश में बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों में पर पैनी नजर रखने और उन क्षेत्रों के लेखपाल समेत अन्य कर्मियों को कैंप कराने का निर्देश दिया है। नदियों और जलाशयों के तटवर्ती इलाकों के गांवों में कर्मियों को इसलिए तैनात किया जा रहा है, ताकि जलस्तर बढ़ने पर तत्काल पता चल सकें। तहसीलदार, नायब तहसीलदार और कानूनगो को भी क्षेत्रों में भ्रमण कर जायजा लेते रहने का निर्देश दिया गया है।
--
बारिश से नदियों और जलाशयों के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। इसे देखते हुए लेखपाल समेत अन्य कर्मियों को गांवों में कैंप करने का निर्देश दिया गया है।
- योगेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी, सोनभद्र।