फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Akshat and Avantika first in freestyle swimming

फ्री स्टाइल तैराकी में अक्षत और अवंतिका प्रथम

Thu, 07 Jul 2022 07:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
Akshat and Avantika first in freestyle swimming
हिंडाल्को कर्मचारी मनोरंजनालय की ओर से क्लब हिंडाल्को के तरणताल में दो दिवसीय ओपन स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मनोरंजनालय के प्रबंधक राजेश सिंह इंदौलिया और एचआर विभागके अमित सिंह ने किया।
विज्ञापन

प्रबंधक राजेश सिंह इंदौलिया ने कहा कि खेल हमारी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए। तैराकी करने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है और शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है। इस मौके पर तैराकी कोच आनंद निषाद और नागेंद्र निषाद ने प्रतियोगिता के नियम बताए। बालक वर्ग में 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी प्रतियोगिता में अक्षत मिश्रा ने प्रथम स्थान, दीपेश मिश्रा ने द्वितीय और देवांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी प्रतियोगिता में अवंतिका पांडेय ने प्रथम, श्रेया सिंह ने द्वितीय और अनुष्का सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में मौजूद सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। संजय कुमार सिंह, सर्वेशयादव, सुदेश्वर प्रसाद, महेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed