फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Akash secures first place in archery

Sonebhadra News: तीरंदाजी में आकाश को पहला स्थान

Fri, 16 Oct 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Akash secures first place in archery
बभनी कारीडांड स्टेडियम में निशाना साधते हुए तिरंदाजी के खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
बभनी। सेवाकुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी में बृहस्पतिवार को आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। दौड़ से लेकर तीरंदाजी तक विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच बेहतर प्रदर्शन करने की होड़ रही। तीरंदाजी में आकाश ने 170 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। प्रताप सिंह 166 अंकों के साथ दूसरे और सचिन 164 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। सेवा समर्पण संस्थान की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के जिला उपाध्यक्ष देव नारायण खरवार, एडीओ कोऑपरेटिव संतोष राय और विकास दुबे ने तीर चलाकर किया। प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 600, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ के अलावा लंबी कूद, शॉटपुट और तीरंदाजी की स्पर्धाएं कराई गईं। खेल प्रमुख जितेंद्र यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed