फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Air service from Singrauli could start before Muirpur.

Sonebhadra News: म्योरपुर से पहले सिंगरौली से शुरू हो सकती है विमान सेवा

Sun, 06 Sep 2026 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Air service from Singrauli could start before Muirpur.
शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली को हवाई सेवा से देश के महानगरों को जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। हवाई सफर के सतह पर आने वाली बाधाओं के सर्वे के लिए पहुंची टीम की तरफ से सकारात्मक संकेत दिए जाने से ऊर्जांचल के लोगों में प्रसन्नता है। सांसद राजेश मिश्रा ने सर्वे दल से मुलाकात की और परिस्थितियों की बारीकी से जानकारी हासिल की। यूपी-एमपी के सीमावर्ती क्षेत्र में म्योरपुर व सिंगरौली (सिंगरौलिया) हवाई पट्टी पहले से मौजूद है। सिंगरौली से छोटे विमान उड़ाए जा चुके हैं। अब तैयारी बड़े यात्री विमानों के उड़ान की है। सिंगरौलिया हवाई पट्टी को लेकर सकारात्मक खबर सामने आई है। हवाई पट्टी का ओएलएस सर्वे प्रारंभ हो गया है और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के चार सदस्यीय दल की तरफ से हवाई पट्टी एवं आसपास के क्षेत्रों का सर्वे किया जा रहा है। इसी क्रम में लोकसभा सांसद डॉ.राजेश मिश्रा ने रविवार को सिंगरौलिया हवाई पट्टी पहुंचकर केंद्र से आए सर्वेक्षण दल से भेंट की। सांसद ने सर्वेक्षण दल से चर्चा कर अब तक की प्रगति एवं प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। सांसद ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट सबमिट होने के बाद हवाई पट्टी के उन्नयन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। सिंगरौलिया हवाई पट्टी से विभिन्न महानगरों के लिए उड़ान सेवा प्रारंभ कराने की दिशा में प्रयास लगातार जारी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से जल्द ही सिंगरौली को हवाई कनेक्टिविटी की महत्वपूर्ण सौगात मिल सकेगी। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के अभियंता संजय श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि संतोष वर्मा, भाजपा नेता नीरज सिंह परिहार, प्यारेलाल चतुर्वेदी, वशिष्ठ पांडेय, अरुण देव पांडेय, दिलशरण सिंह, आलोक शर्मा, अनुराग त्रिपाठी, अंश द्विवेदी, रवि पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed