फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   agriculture

समितियों पर यूरिया की किल्लत, किसान परेशान..

Wed, 04 Sep 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
agriculture
सोनभद्र। जिले के सभी आठ ब्लॉकों में संचालित कुल 67 सहकारी समितियों में से ज्यादात्तर समितियों पर इस समय यूरिया की किल्लत बनी हुई है। इससे किसान धान की फसल में यूरिया नहीं डाल पा रहे है। सहकारी समितियों पर यूरिया लेने जा रहे किसान उल्टे पांव लौट रहे हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों पर ध्यान दें तो लक्ष्य से अधिक अब तक यूरिया की खपत हो चुकी है, बावजूद इसके सभी किसानों को यूरिया नहीं मिल सका है। समितियों पर यूरिया की मांग को देखते हुए जल्द ही यूरिया की रैक मिर्जापुर से मंगाने की कवायद की जा रही है। राबर्र्ट्सगंज ब्लॉक अन्तर्गत संचालित सहकारी समिति सजौर, सेहुंआ सहित दो दर्जन से अधिक समितियों पर यूरिया की किल्लत बनी हुई है। पीसीएफ के जिला प्रबंधक धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पीसीएफ की 62 और संघ की सात समितियों से उर्वरक का व्यवसाय किया जा रहा है। इस समय ज्यादात्तर समितियों पर यूरिया उपलब्ध है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। कुछ केंद्रों पर यूरिया सीमित मात्रा में ही बचा है, जिससे सभी किसानों को उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। समितियों पर यूरिया की मांग को देखते हुए एक रैक यूरिया मंगाई गयी है। तीन-चार दिन के अंदर यूरिया सहकारी समितियों पर भिजवा दी जायेगी। उन्होंने बताया कि समय से चेक जमा नहीं करने तथा कागजी कार्रवाई पूरा नहीं होने के नाते कुछ समितियों पर यूरिया की किल्लत बनी हुई है। उन्होंने बताया कि खरीफ फसल के लिए जिले में कुल 12427 एमटी यूरिया का लक्ष्य है। अब तक 11237 एमटी यूरिया सहकारी समितियों पर उपलब्ध करा दी गयी है। इसमें 1656एमटी कृभको और 617एमटी इफको यूरिया है। मांग को देखते हुए बाकी 1089एमटी यूरिया की रैक मंगाई गई गयी है।
विज्ञापन

सोनभद्र। पीसीएफ के जिला प्रबंधक धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि रबी सीजन के 2368 एमटी यूरिया सुरक्षित रखा गया है। सहकारी समितियों पर रबी की फसल के लिए उपलब्ध करायी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed