फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   against

कांग्रेसजनों ने बाल मुंडवाकर प्रदेश सरकार के प्रति जताया विरोध

Fri, 24 Jul 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
against
राबर्ट्सगंज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के सामने प्रदेश सरकार के विरोध में सिर मुंडन कराते पदा - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। प्रदेश में बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बाल मुंडवा कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर बिगड़ती कानून व्यवस्था पर नियंत्रण कर पाने में असफल होने का आरोप लगाया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बाल मुंडवकार प्रदेश सरकार के प्रति विरोध जताया। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष नामवर कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। हत्या की घटनाएं लगातार हो रही हैं और सरकार आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण कर पाने में असफल साबित हो रही है। जिला उपाध्याय अरविंद सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। आये दिन हत्या, लूट और दुष्कर्म आदि की घटनाएं घट रही हैं। जिला सचिव शत्रुंजय मिश्रा ने भी प्रदेश में बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई। जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पासवान, राजीव त्रिपाठी आदि ने भी प्रदेश सरकार के प्रति विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed