फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After sixteen years, the land is named, yet the domineering is not allowing to plow

सोलह साल बाद जमीन हुई नाम, फिर भी जोताई नहीं करने दे रहे दबंग

Mon, 08 Nov 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
After sixteen years, the land is named, yet the domineering is not allowing to plow
ओबरा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्या सुनते डीएम और एसपी। - फोटो : SONBHADRA
माह के पहले शनिवार को लगने वाला संपूर्ण समाधान दिवस इस बार सोमवार को लगा। ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी न होने से दोपहर तक तहसीलों में सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर बाद पहुंचे फरियादियों ने शिकायतों की गठरी खोली तो उन्हें आश्वासनों की घुट्टी पिलाकर घर भेज दिया गया। जिले की चारों तहसीलों में कुल 146 आवेदन पत्रों में से सिर्फ 19 का निस्तारण हुआ। शेष मामले गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की हिदायत के साथ संबंधित विभागों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

सदर तहसील में शिकायत लेकर पहुंचे रायपुर थाने के सेमरिया गांव निवासी बग्गड़ और किशुन ने बताया कि दोनों भाइयों के नाम लंबी लड़ाई के बाद जमीन हुई, फिर भी गांव के दबंग उन्हें जोताई-बोवाई करने से रोक रहे हैं। पांच-छह वर्षों से तहसील का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। प्रभारी अधिकारी राजेश सिंह ने मामले का समाधान कोर्ट से करने का हवाला देते हुए उन्हें वापस भेज दिया। यहां कुल 38 मामले आए, जिसमें पांच का निस्तारण हुआ। ओबरा तहसील में डीएम टीके शिबू व एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने शिकायतों की सुनवाई की। डीएम ने कहा कि संबन्धित विभाग अपने प्रकरणों को सुनने के बाद तत्काल समाधान की कोशिश करें। अगर कोई कमी रहती है तो उसे एक-दो दिन में निस्तारित करें। अगर इसके बाद भी समस्या दूर नहीं तो संबंधित उच्चाधिकारियों को हस्तगत करें। उन्होंने पूर्व निस्तारित प्रकरणों की गुणवत्ता की समीक्षा की। यहां कुल 23 शिकायतों में से पांच का निस्तारण हुआ। इस मौके पर एसडीएम जैनेंद्र सिंह, तहसीलदार सुनील कुमार, सीओ शंकर प्रसाद आदि मौजूद रहे। दुद्धी में एडीएम राकेश सिंह की अध्यक्षता में कुल 26 मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें चार का निस्तारण हुआ, जबकि घोरावल में एसडीएम प्रमोद तिवारी ने 59 फरियादियों की शिकायतों को सुना। पांच प्रकरणों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed