{"_id":"c9d38ff7347293df3c41d17a974e8e5b","slug":"after-metering-move-slum-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैमाइश के बाद हटे झुग्गी-झोपड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैमाइश के बाद हटे झुग्गी-झोपड़ी
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन कस्बे में राजमार्ग के किनारे झुग्गी-झोपड़ी में दूकान लगाकर गुजर-बसर करने वाले दूकानदारों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डीएम से मिला।
मांग पत्र सौंपते हुए पैमाइश के बाद ही झुग्गी-झोपड़ी हटवाने की मांग की। सपा नेता राकेश उपाध्याय की अगुवाई में डीएम से मिले व्यापारियों ने बिंदुआर अपनी समस्याओं को जिक्र किया।
कहा कि अधिकारियों के आदेश पर कभी लोक निर्माण विभाग, लेखपाल तो कभी राजमार्ग का निर्माण कार्य करा रही सड़क निर्माण कंपनी के प्रतिनिधि चोपन जाकर दूकानदारों को हटने के लिए दबाव बनाते हैं।
चोपन की पैमाइश न होने से अभी तक समस्याएं जस की तस हैं। कहा कि 21 दिसंबर को झुग्गी-झोपड़ी तोड़ने का आदेश जारी किया गया है। जबकि झुग्गी-झोपड़ी के व्यापारियों का नेतृत्च सदर विधायक कर रहे हैं।
विज्ञापन
लेकिन उनको इसकी सूचना नहीं दी जाती है। राकेश उपाध्याय ने कहा कि चोपन का पैमाइश करने के बाद ही झुग्गी-झोपड़ी को हटाया जाना जनहित में होगा।
प्रतिनिधिमंडल में संजय जैन, कमलेश सोनकर, राशिद आलम, अनिल शर्मा, उमेश बिंद, अंकुर जायसवाल, एमएम खान, राजेश भारती शामिल रहे।