{"_id":"66dc54f999809842620bced7","slug":"after-four-years-obra-registry-office-inaugurated-by-minister-123-villages-get-benefit-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: चार साल बाद ओबरा को मिला रजिस्ट्री कार्यालय, 123 गांवों को मिलेगा लाभ; प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: चार साल बाद ओबरा को मिला रजिस्ट्री कार्यालय, 123 गांवों को मिलेगा लाभ; प्रभारी मंत्री ने किया उद्घाटन
Sat, 07 Sep 2024 06:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 07 Sep 2024 06:58 PM IST
सार
Sonbhadra News: चार साल पहले तहसील बने ओबरा में अब जमीन की खरीद-बिक्री के लिए लोगों को अब रॉबर्ट्सगंज के चक्कर नहीं लगाने होंगे। इस तहसील को अपना रजिस्ट्री कार्यालय मिल गया है।
विज्ञापन
रजिस्ट्री कार्यालय का उद्घाटन करते प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शनिवार को जिले के प्रभारी व स्टांप, पंजीयन, न्यायालय शुल्क मंत्री रवींद्र जायसवाल ने ओबरा तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय का उद्घाटन किया। मौजूदा तहसील परिसर में ही स्थापित रजिस्ट्री कार्यालय में ही अब भवन, जमीन आदि की रजिस्ट्री की जाएगी। तहसील क्षेत्र के 123 गांवों की जनता को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
उद्घाटन समारोह में प्रभारी मंत्री ने जीरो टॉलरेंस पर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। कहा कि सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए सरकार संकल्पित है। जिस भी स्तर पर गड़बड़ी होगी, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संकल्प को पूरा करने के लिए जनता को भी साथ देने की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने रजिस्ट्री में दान पत्र की सुविधा को सरकार की नवाचार वाली पहल से प्रेरित बताया। कहा कि सीएम योगी ने हर विभाग को नवाचार के लिए प्रेरित किया है। इसी के तहत पांच हजार रुपये में दानपत्र की सुविधा शुरू की गई है। पहले एक करोड़ की संपत्ति भाई, बहन, बेटी, पोता सहित अन्य रिश्तों को दान में देने पर सर्किल रेट के अनुसार स्टांप शुल्क देना पड़ता था।
विज्ञापन
अब सिर्फ पांच हजार रुपये में ही रजिस्ट्री हो जा रही है। प्रदेश के चार लाख से अधिक लोगों ने इसका लाभ उठाया है। इस मौके पर राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, डीएम बद्रीनाथ सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, एआईजी स्टांप योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।