{"_id":"670ec2f6f7f002091306bba4","slug":"after-divorce-from-wife-objectionable-pamphlets-were-printed-and-distributed-case-registered-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-119302-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पत्नी से तलाक के बाद छपवाकर बांटे आपत्तिजनक पंफलेट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पत्नी से तलाक के बाद छपवाकर बांटे आपत्तिजनक पंफलेट, केस दर्ज
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहनों को बदनाम करने के लिए शर्मनाक हरकत की गई है। उनके नाम और फोटो के साथ आपत्तिजनक पंफलेट छपवाकर बांटे और फेंके गए।
एक कॉलेज के पीछे बड़ी संख्या में पंफलेट पाए गए। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक एक बहन से उसकी शादी हुई थी। विवाह टूटने के बाद उसने ऐसी हरकत की है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
सोमवार की रात एक कॉलेज के पिछले गेट पर पीले रंग के सैकड़ों पंफलेट पाए गए। कॉलेज के गेट के अलावा उस ओर जाने वाले रास्ते और आसपास के चट्टी-चौराहों पर भी पंफलेट फेंके गए थे। लोगों ने जब इसे पढ़ना शुरू किया तो उनके हाेश उड़ गए।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहनों के नाम और तस्वीरों के साथ उनके बारे में आपत्तिजनक बातें लिखी गई थीं। पंफलेट में नौ मोबाइल नंबर के अलावा एक बैंक खाते का भी उल्लेख था। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
प्रबुद्ध लाेगों ने इधर-उधर बिखरे पंफलेट को एकत्रित कर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पंफलेट को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। सदर कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि दोनों बहनों में एक स्नातक की छात्रा है। उसकी शादी वाराणसी में हुई थी।
कुछ दिन पहले ही उसका पति से तलाक हुआ है। इसके बाद उसे बदनाम करने के लिए पति व ससुराल वालों ने ऐसी हरकत की है। पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।