फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After defeating Kamal, Kamlesh fed Kamal

Sonebhadra News: कमल को हराकर कमलेश ने खिलाया कमल

Sun, 14 May 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
After defeating Kamal, Kamlesh fed Kamal
दुद्धी। विधानसभा के बाद भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में भी दुद्धी में कमल खिलाकर इतिहास रच दिया है। पहली बार इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली है। राजनीति के लिए बिलकुल नए चेहरे के रूप में कमलेश मोहन ने चुनाव मैदान में किस्मत आजमाया और अपने साथ पार्टी का भी भाग्योदय करा दिया। दुद्धी नगर पंचायत के चुनावी इतिहास में चेयरमैन की कुर्सी पर कभी कोई दलीय उम्मीदवार नहीं बैठा था। हर चुनाव में यहां निर्दलीय को जीत मिलती रही है। इस बार का चुनाव सत्ताधारी दल भाजपा के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। कार्यकर्ताओें की मेहनत और एकजुटता का असर रहा कि भाजपा को यहां बड़ी जीत हासिल हुई। कमलेश मोहन ने चुनाव में नगर में जीत की हैट्रिक लगाने वाली पूर्व चेयरमैन सुनीता कमल के पति कमल कांदू को हराया। खास बात यह कि दोनों आपस में संबंधी भी हैं। चुनाव में भाजपा के कमलेश मोहन को 3316 मत मिले। वहीं निर्दल प्रत्याशी कमल कांदू को 2296 मत प्राप्त हुए। कुल 1020 मतों से भाजपा की जीत हुई।
विज्ञापन

सुनीता कमल ने लगाई थी हैट्रिक
नगर पंचायत दुद्धी में 2 अक्टूबर 1988 को पहली बार गोपाल दास जायसवाल ने शपथ लिया था। दूसरी बार गोपाल दास जायसवाल की पत्नी मंजू जायसवाल 1995 में सामान्य महिला सीट से जीतकर सपथ ली थीं। तीसरी बार सन 2000 मे सामान्य पुरूष सीट पर गोपाल दास जीत दर्ज किया था। तीन बार से लगातार 2007, 2010, 2012 में सामान्य महिला की सीट से सुनीता कमल ने जीत दर्ज किया। सामान्य सीट से 2017 ने राजकुमार अग्रहरि ने जीत हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed