फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After daughter-in-law, now daughter is also ready to enter in elections

बहू के बाद अब बेटी भी मैदान में उतरने को तैयार

Mon, 31 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
After daughter-in-law, now daughter is also ready to enter in elections
घोरावल सीट पर कांग्रेस के टिकट का एलान होते ही बड़हर राजघराने में मतभेद उभर आए हैं। बहू के बाद अब राज परिवार की बेटी दीक्षा ने भी मैदान में उतरने का एलान कर दिया है। उनका कहना है कि वह पहले से ही मन बना चुकी थीं। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी। बहू के चुनाव में उतरने से भी परिवार में असंतोष है।
विज्ञापन

राजकुमारी दीक्षा ने बताया कि पिछले दिनों जनता से मुलाकात के दौरान लोगों ने ही उनसे चुनाव में उतरने की अपील की थी, जिसके बाद उन्होंने सार्वजनिक तौर पर इसका एलान किया था। पिता आभूषण ब्रह्म शाह की भी इस पर सहमति रही है। चुनाव में आने का मकसद जनता से जुड़कर उनकी सेवा करना है। अब पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं बनता। भाभी विंधेश्वरी सिंह राठौर के कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरने के सवाल पर उनका कहना था कि परिवार की बहू को मैदान में उतारने की इच्छा नहीं थी। उन्होंने यह निर्णय कैसे लिया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। फिलहाल वह खुद चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। उनका परिवार तीन पीढ़ियों से राजनीति में रहा है। वह इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगी। जल्द ही यह तय कर लिया जाएगा कि वह किसी दल के सिंबल पर उतरेंगी या निर्दल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed