फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   After 25 years, the water dispute settled

25 वर्ष बाद हुआ पानी के विवाद का निबटारा

Thu, 23 Jun 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Thu, 23 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
After 25 years, the water dispute settled
एनसीएल के बूस्टर पंप हाउस निकली पाइप में लगा मीटर।
एनसीएल और यूपी जल निगम के बीच 25 वर्ष से ज्यादा समय से चल रहे पानी विवाद का निबटारा हो गया है। अनुबंध के बाद जल निगम की संस्तुति पर एनसीएल ने अपने जल संस्थान के बूस्टर पंप हाउस में मीटर लगाने का काम पूरा करा लिया है।
विज्ञापन


एनसीएल द्वारा शक्तिनगर में स्थापित किए गए जलशोधन संयंत्र (आईडब्ल्यूएसएस) के जरिए 10 कोयला परियोजनाओं व कंपनी मुख्यालय समेत अन्य सहयोगी संस्थानों को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। जल संस्थान पानी एनटीपीसी की मदद से रिहंद जलाशय लेता है। अभी तक जल निगम व एनसीएल के बीच कोई अनुबंध नहीं था।
विज्ञापन


इसी वजह से पानी की मात्रा को लेकर दोनों के बीच भुगतान को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। करार से पूर्व एनसीएल अपने पंप की क्षमता व उसके चलने के घंटे के आधार पर जल निगम को 17 से 18 लाख रुपये प्रतिमाह भुगतान करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीएल का कहना था कि वह जलाशय से लिए गए पूरे पानी का उपयोग नहीं करता और बचे पानी को पुन: नाले के जरिए जलाशय में छोड़ देता है, लेकिन इस तर्क से जल निगम सहमत नहीं था। जल निगम का कहना था कि जितना पानी लिफ्ट किया गया उसके हिसाब से वह पैसा लेगा। बीते माह दोनों के बीच नए सिरे से करार हुआ इसी के बाद मीटर स्थापित किया गया। माना जा रहा है कि इससे फायदा हो सकता है। 


जल संस्थान/ एनसीएल के इंचार्ज असलम खान ने बताया कि अनुबंध के बाद मीटर लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। अब दोनों पक्ष दावा प्रतिदावा नहीं ठोक सकते क्योंकि अब सब कुछ मीटर बताएगा। पानी की मांग व आपूर्ति के हिसाब से एनसीएल का बचत व नुकसान दोनों की संभावना है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed