{"_id":"69b1a6d66fecdbcbb100ac73","slug":"after-19-years-233-farmers-from-3-villages-will-get-crop-accident-insurance-claims-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-143117-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 19 वर्ष बाद 3 गांव के 233 किसानों को मिलेगा फसल दुर्घटना बीमा का क्लेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 19 वर्ष बाद 3 गांव के 233 किसानों को मिलेगा फसल दुर्घटना बीमा का क्लेम
विज्ञापन
घोरावल। तहसील क्षेत्र के तीन गांव के 233 किसानों का 25 लाख रुपये का फसल बीमा क्लेम का जल्द ही मिलेगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर करीब 19 साल बाद फसल बीमा का क्लेम किसानों को मिलेगा।
घोरावल तहसील क्षेत्र के न्याय पंचायत विसरेखी, डोमखरी एवं तिलौली में वर्ष 2007-08 में सूखा के कारण किसानों को फसल दुर्घटना बीमा का लाभ नहीं मिला था। बीमा का प्रीमियम जमा किया गया था और बीमा कंपनी को मिला भी था। समय से क्लेम करने के बाद भी किसानों को लाभ नहीं मिला। इस पर विंध्य कृषक एवं कृषि विकास समिति के अध्यक्ष गजेंद्र बहादुर सिंह एवं संयोजक लाल जी तिवारी ने अधिकारियों को पत्र भेजा गया, मगर कोई समाधान न होने पर किसानों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की।
हाईकोर्ट के आदेश और कृषि सांख्यिकी एवं फसल बीमा लखनऊ की निदेशक सुमीता सिंह के निर्देश पर बुधवार को उप कृषि निर्देशक वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में अशोक कुमार गुप्ता उप जोनल अधिकारी यूको बैंक, ऋषभ शुक्ला उप प्रबंधक एआईसी, मुकेश कुमार यादव मंडलीय सांख्यिकी अधिकारी, सलन बागे लीड बैंक मैनेजर, विनीत कुमार सिंह उप निर्देशक सांख्यिकी एवं कृषि बीमा लखनऊ, प्रमोद कुमार शाखा प्रबंधक यूको बैंक और किसानों की संयुक्त बैठक घोरावल नगर में की गई। इसमें किसानों की तरफ से जमा किए गए प्रीमियम के सापेक्ष किसानों का फसल बीमा क्लेम लगभग 25 लाख रुपये किसानों के खाते में भेजने पर मोहर लगी। इस संबंध में विनीत कुमार सिंह ने बताया कि किसानों को जमा किए गए प्रीमियम के सापेक्ष फसल बीमा क्लेम उनके खाते में शीघ्र भेजने की कार्रवाई की जा रही है। विंध्य कृषक एवं कृषि विकास समिति के संयोजक लाल जी तिवारी ने बताया कि अधिकारियों के साथ वार्ता सकारात्मक रही और किसानों के खाते में धन भेजने की कार्रवाई की जा रही है।