दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं और संघर्ष समिति के लोगों ने शनिवार को कचहरी गेट के सामने संघर्ष समिति, सिविल बार संघ और दुद्धी बार संघ के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी करने वाले अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन चलेगा।
संघर्ष समिति के उदय लाल, दुद्घी बार संघ के कैलाश कुमार सिंह, राजेंद्र श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कहा कि शासन ने अभी तक दुद्धी को जिला बनाए जाने की घोषणा नहीं की है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के लोगों से वादा किया था कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो दुद्धी को जिला निश्चित रूप से बना दिया जाएगा, लेकिन सरकार के तीन वर्ष से ज्यादा समय होने के बावजूद वादा पूरा नहीं किया गया। लोगों में नाराजगी धीरे-धीरे बढ़ रही है। कहा कि दुद्धी को जिला बनाने की मांग चार दशक से की जा रही है बावजूद इसके आब तक इस पर ध्यान नहीं दिया गया। अगर सरकार शीघ्र दुद्धी को जिला नहीं बनाती है तो इसके लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। संघर्ष समिति के रामपाल जौहरी ने कहा कि सरकार दुद्धी तहसील से सबसे ज्यादा राजस्व सरकार को मिलता है। बावजूद तहसील को अब तक जिला नहीं बनाया गया और न ही क्षेत्र का समुचित विकास कराया गया है। इस मौके परन प्रेमचंद याद, कुलभूषण पांडेय, राकेश श्रीवास्तव, सत्य नारायण यादव, राकेश मिश्रा आदि मौजूद थे।