{"_id":"67b8509de6428bd90102a429","slug":"advocate-protection-act-protest-slogans-raised-in-sonbhadra-work-halted-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट : सरकार तेरी तानाशाही नहीं चलेगी..., सोनभद्र में लगे विरोधी नारे; कामकाज रखा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट : सरकार तेरी तानाशाही नहीं चलेगी..., सोनभद्र में लगे विरोधी नारे; कामकाज रखा ठप
Fri, 21 Feb 2025 03:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 21 Feb 2025 03:38 PM IST
सार
सोनभद्र में अधिवक्ताओं ने कामकाज ठप कर प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारे भी लगाए। कहा कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट में संशोधन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को हमसे बात करनी होगी।
विज्ञापन
सोनभद्र में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट में संशोधन बिल के विरोध में शुक्रवार को जिले के अधिवक्ताओं ने हड़ताल की। सोनभद्र बार, डिस्ट्रिक्ट बार, टैक्स बार सहित सभी संगठनों ने न्यायिक कार्य को ठप रखा। जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। रॉबर्ट्सगंज कचहरी से सोनभद्र बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने बाइक जुलूस निकाला।
विज्ञापन
सिविल लाइन, बढ़ौली चौराहा, उरमौरा, पुसौली, लोढ़ी होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र, उमेश कुमार मिश्र, दिनेश दत्त पाठक, सत्यदेव पांडेय, रोशन लाल यादव, विनोद कुमार शुक्ला, प्रदीप सिंह, संजय श्रीवास्तव, गीता गौर, धर्मेंद्र द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
उधर, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने अध्यक्ष जगजीवन सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष श्यामबिहारी यादव, महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य, राजेश यादव, सुरेश सिंह कुशवाहा, राजेश कुमार मौर्य, चंद्रप्रकाश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन ने भी संशोधन विधेयक के विरोध में कामकाज ठप रखा। काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए ज्ञापन सौंपा। इसमें राजेश देव पांडेय, राकेश शरण मिश्रा, कृष्ण कांत तिवारी, उमापति पांडेय, सुरेंद्र केशरी, राकेश पति त्रिपाठी, प्रदीप धर द्विवेदी आदि मौजूउ रहे।
घोरावल: दी घोरावल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल सिंह एवं तहसील अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष आदिनाथ मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से एसडीएम राजेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। कहा कि अधिवक्ता संशोधन विधेयक (प्रस्तावित) 2025 के संशोधन अधिवक्ताओं को कमजोर करने, अधिवक्ताओं की आवाज दबाने और अधिवक्ता संग़ठनों को समाप्त करने की साजिश है। इस मौके पर प्रयागदास, इनामुल हक अंसारी, रामअनुजधर, राजेंद्र पाठक, महेश यादव, मदनगोपाल सिंह, फखरे आलम, रामनयन मिश्रा आदि मौजूद रहे।