{"_id":"692b52f876843a7ff20b2425","slug":"administration-should-solve-the-problem-of-stray-animals-and-dogs-sonbhadra-news-c-194-1-son1018-138103-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: छुट्टा पशुओं और कुत्तों की समस्या सुलझाए प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: छुट्टा पशुओं और कुत्तों की समस्या सुलझाए प्रशासन
विज्ञापन
सोनभद्र। विकास भवन में शनिवार को सीडीओ जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। इसमें उद्यमियों ने आवारा कुत्तों और छुट्टा पशुओं समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग की गई। सीडीओ ने उपायुक्त उद्योग विनोद चौधरी को निर्देश दिया कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं। जिला मुख्यालय के शहर रॉबर्ट्सगंज की ही स्थिति खासी खराब है। गत 28 अक्टूबर को घोरावल में एक ही दिन 10 लोगों को कुत्ते से काटने की घटना सामने आई थी। शनिवार को दुद्धी में कुत्ते ने मासूम के चेहरे पर काटकर गहरा जख्म दे दिया।
जिला महामंत्री प्रीतपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र मोदनवाल ने नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बने शौचालयों के सही संचालन की जरूरत जताई। अवैध तरीके से संचालित अस्पतालों, क्लिनिक, नियमों की अनदेखी कर रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कार्रवाई की भी मांग की गई। नगर उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह सोखी आदि ने कहा कि ट्रामा सेंटर की सुविधा के लिए न्यूरो एवं ऑर्थो स्पेशलिस्ट की 24 घंटे उपलब्धता अनिवार्य है। एंबुलेंस सेवाओं की भी स्थिति पर चिंता जताते हुए सुधार की मांग की।
विज्ञापन
--
जन समस्याओं को भी उठाया
व्यापारी नेताओं ने कहा कि नगर के ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा, जिला अस्पताल की डिजिटल एक्सरे मशीन की मरम्मत, मिर्जापुर डिपो की बस फ्लाइओवर के नीचे वाहन खड़े करने से जाम की समस्या से निजात दिलाई जाए। स्कूल बाजार एवं अन्य आबादी वाले क्षेत्रों में ऊंचे रंबल स्ट्रिप का निर्माण, खनन वाहनों के लिए रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक आने-जाने का समय निर्धारित करने की मांग की।