फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Administration landed on the road to get home delivery of goods

सामानों की होम डिलेवरी कराने के लिए सड़क पर उतरा प्रशासन

Fri, 27 Mar 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Administration landed on the road to get home delivery of goods
Administration landed on the road to get home delivery of goods
सोनभद्र। जिले में लॉक डाउन के दौरान आम लोगों को रोजमर्रा की सामानों को उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन सड़क पर उतर गया है। शुक्रवार को राबट्र्सगंज नगर में डीएम एस. राजलिंगम और एसपी आशीष श्रीवास्तव ने भ्रमण कर किराना की सामानों, सब्जी आदि सामानों की जा रही होम डिलेवरी के बारे में आम लोगों से मुलाकात कर जानकारी ली।
विज्ञापन

सुबह छह बजे से ही राबट्र्सगंज समेत अन्य शहरों में फोर्स अलर्ट हो जा रही है। पूरे दिन प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर लॉक डाउन को सफल बनाने एवं लोगों को जरूरत की सामानों की आपूर्ति कराने में जुटे है। ताकि लोगों को किसी प्रकार की समस्याएं न होने पाएं और लोग अपने-अपने घरों में ही मौजूद रहें। राबट्र्सगंज में डोर टू डोर डिलवेरी के निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लॉक डाउन में स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग व जिला कन्ट्रोल रूम को क्रियाशील रखा गया है। खादान्न सामग्रियों, सब्जी व अन्य आवश्यक वस्तुओं के लिए किराना दुकानों, सब्जियों को ठेलो आदि के माध्यम से नागरिकों के घर तक हुंचाने का कार्य किया जा रहा है। गॉव से सब्जी मण्डी तक सब्जियों को ले आने के लिए किसानों को पास जारी किए जा रहे हैें और उचित दर पर मण्डी में सरकार उनकी सब्जी लेकर सीधा वार्डवार आवंटित ठेलों पर सब्जियां रखवा कर मुहल्लेवार भेजने का कार्य हो रहा है। सब्जी व खाने के सामानों के लिए संबंधित दुकानदारों व ठेलों के संचालकों का मोबाइल नंबरों की जानकारी आम नागरिकों तक मीडिया व पंपलेट के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। कहा कि 05444.222384, वाट्सअप नंबर. 7839564750 और सोनभद्र जिले की वेबसाइट पर कोविड.19 ट्रेड बना हुआ हुआ है जिस पर पास के लिए सीधा आवेदन कर सकते हैं और आनलाईन पास आपके वाट्सअस नंबर पर सीधा भेजने की व्यवस्था है। पास के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा कि इस अपरिहार्य परिस्थिति में जिला प्रशासन जिले के नागरिकों के साथ है। एसडीएम यमुना धर चौहान, एएसपी ओपी सिंह, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, तहसीलदार सुशील और ईओ प्रदीप गिरि भी भ्रमण कर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed