फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Administration engaged in preparing to deal with floods

बाढ़ से निपटने की तैयारी में जुटा प्रशासन

Thu, 05 May 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Administration engaged in preparing to deal with floods
सोनभद्र। मानसून की दस्तक से पहले ही जिला प्रशासन बाढ़ से निपटने की तैयारी में जुट गया है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने सभी तहसीलों के एसडीएम को कटान से प्रभावित होने वाले क्षेत्र, जलभराव व जल निकासी वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। जल भराव की स्थिति में संबंधित एसडीएम की ओर से नावों और गोताखोरों की व्यवस्था की जाएगी। नावों की संख्या और गोताखोरों के मोबाइल नंबर बाढ़ समन्वय अधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गोताखोरों को 24 घंटे अलर्ट रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

जिले में अभी बारिश ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। हालांकि प्रदेश के कुछ जिलों और अन्य कई प्रदेशों में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन अभी से बाढ़ से निपटने की तैयारियों में जुट गया है क्योंकि बारिश होने से सोन, बेलन, बकहर, विजुल, रेणु, कनहर, मलिया, घाघर और डोल नदी का जलस्तर बढ़ जाता है। तेज बारिश होने पर पहाड़ों का अधिकांश पानी नदियों में चला जाता है। इससे नदियों के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका होती है। सोन नदी और बेलन नदी का जलस्तर बढ़ने से राबर्ट्सगंज विकास खंड के सबसे अधिक गांव प्रभावित होते हैं। जिलाधिकारी ने राबर्ट्सगंज एसडीएम राजेश कुमार सिंह, घोरावल एसडीएम श्याम प्रताप सिंह, ओबरा उपजिलाधिकारी रमेश कुमार और दुद्धी एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा को पूर्व में बाढ़ से प्रभावित होने वाले इलाकों व गोताखोरों की सूची आदि तैयार कर मुहैया कराने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

---
बाढ़ के लिए स्थापित होगा कंट्रोल रूम
सोनभद्र। जिले में अत्यधिक बारिश होने पर बाढ़ की उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे में सूचनाएं देने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। पिछले वर्ष भी बाढ़ आने की सूचनाएं देने के लिए कलेक्ट्रेट में बाढ़ नियंत्रण कक्ष खोला गया था जिसका नंबर 05444-222030 है। उधर बंधी प्रखंड द्वितीय राबर्ट्सगंज के कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष खोला गया था जिसका दूरभाष नंबर 05444-222048 है। कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सभी एसडीएम को कटान से प्रभावित होने वाले क्षेत्र, जलभराव एवं जल निकासी वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। नावों की संख्या व गोताखोरों के मोबाइल नंबर बाढ़ समन्वय अधिकारी को उपलब्ध कराने को गया है। - चंद्र विजय सिंह, जिलाधिकारी सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed