फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Administration cracks down on illegal vehicle washing centers, clears drains

Sonebhadra News: अवैध वाहन धुलाई सेंटरों पर प्रशासन की कार्रवाई, नालियां साफ

Fri, 25 Sep 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Administration cracks down on illegal vehicle washing centers, clears drains
रेणुसागर। अनपरा क्षेत्र में मुख्य हाईवे किनारे अवैध रूप से संचालित वाहन धुलाई सेंटरों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। इन सेंटरों से निकलने वाले कचरे और मलबे से सार्वजनिक नालियां जाम हो रही थीं, जिससे जनजीवन प्रभावित था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर नगर पंचायत अनपरा के अधिशासी अधिकारी चैतन्य तिवारी ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। अधिशासी अधिकारी ने सफाईकर्मियों को भेजकर जाम नालियों की सफाई कराई। धुलाई सेंटर संचालकों को नोटिस जारी कर गंदगी न करने के निर्देश दिए गए हैं। इन सेंटरों पर रोजाना दर्जनों ट्रक और ट्रेलर धोए जाते हैं। इनसे निकलने वाला ग्रीस, मिट्टी और मलबा सीधे नालियों में बहाया जा रहा था। उचित निकासी व्यवस्था न होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा था। इससे दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बढ़ गया था। पर्याप्त जगह न होने के कारण भारी वाहन हाईवे पर खड़े रहते थे। इससे यातायात बाधित होता था और दुर्घटनाओं की आशंका थी। स्थानीय निवासियों ने नगर प्रशासन से इन अवैध सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने नालियों की तत्काल सफाई और हाईवे पर अवैध ठहराव रोकने की भी अपील की थी। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि दोबारा शिकायत मिलने पर जुर्माना लगाने के साथ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed