फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Administration closely monitors 101 flood-affected villages

बाढ़ प्रभावित 101 गांवों पर प्रशासन की पैनी नजर

Mon, 05 Jul 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Administration closely monitors 101 flood-affected villages
जिले में रुक रुक कर हो रही बारिश से नदी और जलाशयों के जलस्तर मेें हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। बाढ़ से प्रभावित होने वाले 101 गांवों की सूची तैयार कर ली है। डीएम अभिषेक सिंह ने जल निगम को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के लिए विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी है। बाढ़ से सबसे अधिक घोरावल तहसील के गांव प्रभावित होंगे। हालांकि बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए खुले कंट्रोल रूम में अभी तक बाढ़ से संबंधित कोई सूचनाएं नहीं पहुंची हुई है।
विज्ञापन

बाढ़ के मद्देनजर डीएम अभिषेेेेक सिंह ने राबर्ट्सगंज, घोरावल, दुद्धी और ओबरा तहसील के एसडीएम को कटान से प्रभावित होने वाले क्षेत्र, जलभराव एवं जल निकासी वाले क्षेत्रों में जीवनोपयोगी आवश्यक वस्तुओं का प्रबंध करने का निर्देश दिया है। नाव और गोताखोरों की व्यवस्था कर दी गई है। पिछले कई दिनों से विभिन्न इलाकों में रुक रुक कर हो रही बारिश से सोन, बेलन, बकहर, विजुल, रेणु, कनहर, मलिया, घाघर और डोल नदी का जलस्तर घीरे-धीरे बढ़ रहा है। रिहंद समेत अन्य जलाशयों में भी जलस्तर बढ़ रहा है। प्रशासन की ओर से बाढ़ से प्रभावित होने वाले राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के 24, ओबरा के 03, घोरावल के 50 और दुद्धी तहसील क्षेत्र के 24 गांवों की सूची तैयार की गई है। अधिक बारिश होने और रिहंद बाण सागर बांध से पानी छोड़े जाने से सोन नदी में जलस्तर समुद्र तल से 171.00 मीटर होने पर कई गांव प्रभावित होते हैं। डीएम ने बाढ़ से प्रभावित होने गांवों में जरूरत पड़ने पर जल निगम को शुद्ध पेयजल, आपूर्ति विभाग को अनाज और बिजली विभाग को विद्युत व्यवस्था का इंतजाम कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। संबंधित अधिकारी ने आने वाले दिनों में जो गांव बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं, उन लोगों पर पैनी नजर गड़ाए हुए हैं।
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों के लिए खुला कंट्रोल रूम
जिले में बाढ़ से उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे में सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 05444-222030 है। उधर बंधी प्रखंड द्वितीय राबर्ट्सगंज के कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष खोला गया है, जिसका दूरभाष नंबर 05444-222048 है। पिछले माह से ही कंट्रोल रूम संचालित है, लेकिन अभी तक बाढ़ से संबंधित एक भी शिकायत कंट्रोल रूम को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक बाढ़ प्रभावित होने वाले 101 गांवों की सूची बनाई गई है। बिजली, आपूर्ति, जल निगम को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। बाढ़ से जो गांव प्रभावित हो सकते हैं, वहां के लेखपालों समेत अन्य कर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। - योगेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed