फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ADM summoned the papers related to sand storage

Sonebhadra News: बालू भंडारण से संबंधित पत्रावली एडीएम ने की तलब

Thu, 27 Apr 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
ADM summoned the papers related to sand storage
दुद्धी। कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य बांध के समीप बालू के अवैध भंडारण की शिकायत मिलने पर बुधवार को एडीएम सहदेव मिश्रा ने खनन विभाग के अधिकारियों के साथ मौके का जायजा लिया। एकत्र बालू का नापी कराने के बाद इस बाबत कंपनी के नुमाइंदों से पूछताछ कर भंडारण से संबंधित पत्रावली को तलब किया।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि कनहर डैम किनारे बालू के अवैध भंडारण करने की सूचना पूरी तरह से फर्जी है। मौके की जांच में ज्ञात हुआ कि निर्माणाधीन कनहर परियोजना के निर्माण कार्य के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से उसे बारिश में कार्य करने के लिए अधिकृत तौर पर एकत्र किया जा रहा है, जिससे सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट को तय समय सीमा के अंदर तैयार किया जा सके। इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश पूर्वाधिकारियों एवं शासन की तरफ से दिया गया है। मौके पर मिले बालू की नापी कराई गई है। कंपनी के मौजूद नुमाइंदो को समस्त पत्रावली के साथ मुख्यालय पर तलब किया गया है। अगर कहीं कुछ गड़बड़ी मिली, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed