फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Additional Director angry dirt CHC in sonbhadra

Sonbhadra News: CHC में गंदगी पर भड़कीं अपर निदेशक, चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी

Thu, 25 Apr 2024 11:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 25 Apr 2024 11:59 PM IST
सार

Sonbhadra News: अपर निदेशक ने कहा कि अभी समस्याओं को जानने आई हूं। इसकी बिंदुवार रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही समाधान कराया जाएगा।

विज्ञापन
Additional Director angry dirt CHC in sonbhadra
अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. शोभना दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के विंध्याचल मंडल की अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. शोभना दुबे ने गुरुवार को दुद्धी सीएचसी का निरीक्षण किया। सभी वार्डों में पहुंचकर वहां की समस्या जानी। मरीजों से दवा-उपचार के बारे में पूछा।

विज्ञापन


आईपीडी और ओपीडी में संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। दोपहर बाद पहुंचीं डॉ. शोभना दुबे ने सभी वार्ड, लेबर रूम, विश्रामालय, आईपीडी, ओपीडी सहित हॉस्पिटल के सभी कक्षों का भ्रमण किया। अस्पताल में बाहर और भीतर साफ-सफाई की व्यवस्था पर असंतोष जताया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। चिकित्सकों की अनुपस्थिति, पोस्टमार्टम हाउस में डीप फ्रिजर न होने से हो रही दिक्कतों के बारे में बताया गया। 30 बेड के अस्पताल में अक्सर सभी बेड फुल होने पर मरीजों को भर्ती करने में आने वाली परेशानी की जानकारी दी गई। 

इस मौके पर अधीक्षक डॉ. शाह आलम भी मौजूद रहे। बता दें कि इससे पहले बुधवार को डॉ. शोभना दुबे ने जिला अस्पताल, मातृ-शिशु इकाई व अन्य अस्पतालों का निरीक्षण किया था। वहां ओपीडी रजिस्टर को पूरा भरने सहित अन्य निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed