फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Action will be taken on taking more cost of medicine and injection

दवा और इंजेक्शन की अधिक कीमत लेने पर होगी कार्रवाई

Thu, 13 May 2021 09:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on taking more cost of medicine and injection
सोनभद्र। अगर अस्पताल व मेडिकल स्टोर संचालक मरीजों या उनके तीमारदारों से दवाओं और इंजेक्शन की अधिक कीमत लेंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। यूपी डॉयल 112 के एडीजी अशोक कुमार ने सभी जिलों के नोडल अफसरों से वर्चुअल मीटिंग करके निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत मांगने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर जिले के पीआरबी वाहनों से दवाएं, इंजेक्शन की अधिक कीमत मांगने पर 112 नंबर पर सूचना देने के लिए जागरूक किया जाने लगा है।
विज्ञापन

जनपदवासी कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। अधिकांश लोगों को बुखार समेत अन्य बीमारी से पीड़ित है। इसका फायदा कुछ निजी अस्पताल एवं मेडिकल संचालक उठा कर मनमाने दर पर दवा बेच रहे हैं। विवश होकर लोग दवाएं क्रय कर रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू के चलते कामकाज ठप होने से गरीबों को महंगे दर पर दवाएं खरीदने में दिक्कतें हो रही है। हालांकि इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए पुलिस ने कदम बढ़ाया है। पुलिस ने अधिक कीमत वसूलने वालों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान शुरू कर दी है। कुछ दिन पूर्व यूपी के 112 के एडीजी अशोक कुमार ने सभी जिलों के नोडल अफसरों से वर्चुअल मीटिंग करके निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत मांगने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। महंगे दर पर दवाएं बेचने की सूचना देने वाले व्यक्ति चाहेंगे तो उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा। जिले के 112 के नोडल प्रभारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि सभी पीआरवी वाहनों से दवाएं और इंजेक्शन का निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत मांगने वालों के खिलाफ सूचना देने के लिए प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। कहा कि सूचना मिलने पर अधिक दर पर दवाएं बेचने वालों को हिरासत में लेकर उस थाने की पुलिस को आगे की कार्यवाही के लिए सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed