फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Action will be taken against the police station in-charge for sale of heroin, cannabis and animal smuggling

हेरोइन, गांजा की बिक्री और गो-तस्करी होने पर नपेंगे थाना प्रभारी

Mon, 04 Jan 2021 07:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the police station in-charge for sale of heroin, cannabis and animal smuggling
सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क मेें सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी ब्रज भूषण ने मातहतों के साथ अपराध एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। कहा कि जिन थाना क्षेत्रों में हेेेरोइन, गांजा, नकली शराब की बिक्री, गो-तस्करी होने की शिकायत मिली और जांच में सही पाया गया तो वहां के थानाध्यक्ष की संलिप्तता मानते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपराध पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने गैंगेस्टर अपराधियों की संपत्ति जब्तीकरण, अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट और पंजीकृत कराये गये गैंग का विवरण लिया। हत्या, लूट, फिरौती के लिए अपहरण, पॉक्सो सहित दुष्कर्म, डकैती, चैन स्नैचिंग, चोरी, वाहन चोरी व नकबजनी जैसे अपराधों में की गई कार्रवाई की समीक्षा की। इसके अलावा आरोप पत्रों को संबंधित न्यायालय में दाखिल कराये जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान की गई कार्रवाई की समीक्षा की। जनपद के 10-10 चिह्नित सक्रिय माफिया, संगठित अपराधी, गैंगेस्टर के विरुद्ध कार्रवाई, महिलाओं के विरुद्ध पंजीकृत अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी ली। मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने अपराध पर रोक लगाने और पड़ोसी राज्यों के नक्सलियों को देखते हुए नक्सल इलाकों में चलाए जा रहे अभियान के बारे में जानकारी दी। एएसपी ओपी सिंह, डॉ. राजीव सिंह, सीओ राजकुमार तिवारी, अभिनव यादव, संजय वर्मा, भाष्कर वर्मा, रामआशीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

16 करोड़ 40 लाख की संपत्ति हुई कुर्क
सोनभद्र। एडीजी ने प्रेसवार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सोनभद्र में वर्ष 2020 में 38 अपराधियों की 16 करोड़ 40 लाख की संपत्ति कुर्क कराई गई। माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी है। कहा कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर एसपी, सभी एएसपी, सीओ, थाना प्रभारी, हल्का इंचार्ज और बीट के सिपाही अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर भूमि समेत अन्य विवादों का निस्तारण कराने का कार्य करेंगे। 201 अपराधियों के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई करते हुए 79 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed