फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Action on procession

जुलूस निकालने पर कार्रवाई

Sun, 19 Feb 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sun, 19 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में आचार संहिता को लेकर निर्वाचन आयोग सख्त है। रविवार को बिना अनुमति जुलूस निकालना सपा और भाजपा प्रत्याशियों के साथ ही उनके समर्थकों के लिए महंगा पड़ा। जुलूस की वीडियोग्राफी करा रहे प्रशासन ने मामले में कार्रवाई की। एसडीएम दुद्धी भानु प्रताप सिंह की तहरीर पर पिपरी पुलिस ने ओबरा विस क्षेत्र के सपा और भाजपा प्रत्याशियों के साथ ही उनके 50-60 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जिले में चुनाव को लेकर प्रचार तेज हो गया है। राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और समर्थक क्षेत्रों में जाकर वोट मांग रहे हैं। रविवार को रेणुकूट में 121 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह था। वर पक्ष की ओर से नगर में बारात निकाली गई थी। इसी बीच भाजपा के प्रत्याशी संजय गोड़ और सपा के प्रत्याशी रवि गोड़ अपने समर्थकों के साथ वोट मांगने के लिए सड़क पर निकल पड़े। दोनों प्रत्याशियों के साथ कार्यकर्ताओं की संख्या भी ज्यादा थी, जिससे प्रतीत हो रहा था कि वे या तो रोड शो कर रहे हैं, या फिर जुलूस निकाल रहे हैं। उधर निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार प्रत्याशियों के इस कार्यक्रम की वीडियोग्राफी भी हो रही थी। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के सड़क पर ज्यादा संख्या में आने के नाते कहीं-कहीं जाम की स्थिति भी हो गई थी। एसडीएम दुद्धी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सपा और भाजपा दोनों की ओर से जुलूस निकालने के लिए कोई अनुमति नही ली गई थी। उनके कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराई गई। फिर डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय को अवगत कराया गया। डीएम के निर्देश पर उन्होंने पिपरी थाने में तहरीर दी। एसडीएम की तहरीर पर पुलिस ने दोनों प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के खिलाफ जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123, 171 ज और 188 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed