फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Action against overloaded vehicles, three truck seals challan 28

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, तीन ट्रक सीज 28 का चालान

Sun, 31 Jan 2021 06:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Action against overloaded vehicles, three truck seals challan 28
म्योरपुर। रनटोला आश्रम मोड़ रासपहरी व म्योरपुर में एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार की अगुवाई में संयुक्त टीम ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ शनिवार की देर रात कार्रवाई की। इस दौरान तीन वाहनों को सीज और 28 वाहनों का चालान किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम रमेश कुमार की अगुवाई में पुलिस खनन व परिवहन विभाग की टीमों ने शनिवार देर रात आठ बजे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। शुरुआत म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला से हुई। बड़ी संख्या में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग के दोनों तरफ खड़े बालू लादकर ट्रकों ओवरलोड के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस धरपकड़ के दौरान तमाम ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए। कुछ ट्रक चालकों को पकड़ा गया। इस दौरान रनटोला में पकड़े गए दो ट्रकों को म्योरपुर थाने ले जाकर सीज कर दिया गया। जबकि अन्य वाहनों को चालान कर दिया गया। इसके बाद आश्रम मोड़ पर भी कई वाहनों को पकड़ा। खबर लगते ही सभी चालक ट्रक छोड़कर भाग गए थे। टीम ने म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी व लिलासी मोड़ के रास्ते लिलासी व फरीपान तक वाहनों की जांच पड़ताल की। यहां भी तीन वाहनों को सीज कर 28 का चालान किया गया। एसडीएम ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के संचालन की लगातार शिकायत के बाद उनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की गई है। टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी रामाशीष यादव, एआरटीओ पीयूष राय तथा खनन निरीक्षक बीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed