फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   acid attack on women railway employe in sonebhadra by masked goons police registered a case of molestation

सोनभद्रः महिला रेलकर्मी पर नकाबपोश युवकों ने फेंका तेजाब, पुलिस ने दर्ज किया छेड़खानी का केस

Sun, 13 Jun 2021 05:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Jun 2021 05:59 PM IST
सार

रेलवे स्टेशन में कार्यरत युवती पर ड्यूटी से घर आते समय एसिड अटैक का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय पुलिस से शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया और एसिड अटैक के मामले में मुकदमा दर्ज न करके छेड़खानी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
acid attack on women railway employe in sonebhadra by masked goons police registered a case of molestation
पीड़िता ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर उचित धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में महिला रेल कर्मी पर ड्यूटी से घर आते समय एसिड अटैक का मामला प्रकाश में आया है। सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर क्लर्क पद पर तैनात एक युवती पर शुक्रवार की रात 11 बजे नकाबपोश दो युवकों ने तेजाब फेंक दिया। यह घटना ड्यूटी से लौटते समय हुई। संयोग था कि स्कूटी की गति तेज होने पर महिला के चेहरे पर तेजाब नहीं पड़ा।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता चोपन थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थनापत्र में उसने कहा है कि वह शुक्रवार की रात 11 बजे ड्यूटी से स्कूटी से लौट रही थी तो नकाबपोश दो युवकों ने उसके ऊपर तेजाब फेंका।
विज्ञापन


उस वक्त वह दुपट्टे से मुंह बांधी थी, स्कूटी की गति तेज थी, इसलिए उसका चेहरा बच गया लेकिन तेजाब के छींटे पड़ने से उसके कपड़े कई जगह जल गए। पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय पुलिस से शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया और एसिड अटैक के मामले में मुकदमा दर्ज न करके छेड़खानी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी कर रहे मामले की जांच

चोपन थाने में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़िता अपने चाचा के साथ एसपी कार्यालय पहुंची थी। वहां प्रार्थनापत्र देने के बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। वहां कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर पुन: मेडिकल कराने और उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने का अनुरोध किया। 

महिला रेलकर्मी के साथ हुई घटना की प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मामला एसिड अटैक का नहीं पाया। फिर भी पुलिस अधीक्षक ने सीओ सदर राजकुमार तिवारी को मामले की जांच का निर्देश दिया है। जांच अधिकारी सीओ ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। वैसे चिकित्सकीय परीक्षण में ऐसे एसिड अटैक की पुष्टि नहीं हुई है। इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

घर में मिला महिला का झुलसा शव

रेणुकूट नगर में धोबिया टंकी के समीप शनिवार की देर शाम घर में एक विवाहिता का झुलसा हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।  पिपरी थाना प्रभारी अंजनी कुमार राय ने बताया कि शनिवार की देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि धोबिया टंकी के समीप एक घर में महिला की लाश जली अवस्था में पड़ी हुई है।

पुलिस जब वहां पहुंची तो मृतका के पति और सास फरार थे। मृतका की शादी छह माह पूर्व हुई थी। उसके भाई म्योरपुर थाना के चागा गांव निवासी वीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन संगीता (20) की शादी दीपक गौड़ के साथ हुई थी।

शादी के बाद से ही उसका पति दहेज में मोटरसाइकिल ना मिलने पर बहन से मारपीट करता रहता था। इसी बात को लेकर शनिवार को भी उसने उसके बहन से विवाद किया और उसे जलाकर मार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed