{"_id":"f51794e89b84ee13e9182055ee57da0f","slug":"achievements-are-counted-full-vigor-in-the-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धियां गिना कर पार्टीजनों में भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धियां गिना कर पार्टीजनों में भरा जोश
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Wed, 12 Aug 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी की ओर से एक अगस्त से शुरू हुई साइकल यात्रा बुधवार को समाप्त हो गई। जिले भर के कार्यकर्ता मुख्यालय पर पहुंचे और पूरे नगर में भ्रमण किया। इसके बाद राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहा पर यात्रा पहुंची, जहां सभा कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया।
जिलाध्यक्ष अविनाश कुशवाहा के नेतृत्व में चल रही साइकल यात्रा बुधवार की दोपहर 12 बजे राबटर्सगंज के हाइडिल मैदान पर पहुंची। चिलचिलाती धूप में ओबरा क्षेत्र से जिला महासचिव विजय यादव, इस्तियाक अहमद, चुर्क से जिला सचिव गया यादव, चुर्क नगर पंचायत अध्यक्ष मो. सईद कुरैशी, संजय सिंह, अजय सिंह की अगुवाई में हजारों कार्यकर्ता साइकल चलाते हुए राबट्र्सगंज पहुंचे। यहां से साइकल रैली नगर के प्रत्येक वार्ड मेें भ्रमण कर बढ़ौली चौक पर पहुंच सभा में तब्दील हो गई।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए घोरावल विधायक रमेश चंद्र दूबे और यात्रा प्रभारी जय सिंह जयंत ने कहा कि वर्ष 2012 मेें विस चुनाव में समाजवादी पार्टी ने घोषणा पत्र के माध्यम से जो भी घोषणाएं की थीं, उनमें से सभी वादों को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूरा करने का काम किया है। कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से श्रमिकों को नि:शुल्क साइकल वितरण, सौर ऊर्जा वितरण, बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्याधन, पढ़े बेटियां, बढ़े बेटियां, लैपटाप वितरण, समाजवादी पेंशन, समाजवादी एंबुलेंस, मुफ्त सिंचाई समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की है।
विज्ञापन
जिला प्रवक्ता वेदमणी शुक्ला, गोपीनाथ गिरी, रामप्यारे सिंह पटेल, मंदाकिनी पांडेय और मुनीर अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नक्सल प्रभावित सोनभद्र जिले में विकास की गंगा बहाने का कार्य किया है। केदार यादव, देवचरन यादव, राजन अली, अनिल यादव प्रधान, रवि गोड़, मनोज कुशवाहा, सत्य प्रकाश दूबे और हिदायतउल्ला खां ने कहा कि सपा सरकार शहर से लेकर गांवों तक सड़क, बिजली, पानी समेत अन्य विकास कार्य करा रही है। सभा में डा. गोपाल सिंह, गया यादव, कामरान खां, निर्मल चेरो, प्रमोद यादव कमालुद्दीन, लवकुश, अजय लक्ष्मी, जुमेर आलम, सूरज आदि शामिल रहे।