{"_id":"640f6aa8d1fefceb8a05238c","slug":"accused-of-selling-a-girl-on-the-pretext-of-marriage-sonbhadra-news-c-20-1-101257-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: शादी के बहाने युवती को बेचने का आरोप, दंपती समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: शादी के बहाने युवती को बेचने का आरोप, दंपती समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली अन्तर्गत शादी कराने के बहाने युवती को बेचने का मामला आया है। राबर्ट्सगंज नगर स्थित दंडईत बाबा मंदिर परिसर में रविवार को युवती की शादी कराने की तैयारी चल रही थी। बरात राजस्थान से आई थी। सूचना पर पहुंची थाना मानव तस्करी रोधी इकाई, महिला कल्याण विभाग एवं पुलिस की टीम ने युवती की शादी कराने के बहाने उसका सौदा करने वाले दंपती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान पुलिस को राजस्थान के जहाजपुर भीलवाड़ा के रहने वाले लड़के के पिता बजरंग लाल ने बताया कि राजस्थान के नसौराबाद के रहने वाले विष्णु प्रकाश शर्मा के माध्यम से उनके लड़के सुनील की शादी कराने की बात कहीं गई थी। इसके एवज में एक लाख 80 हजार रुपये की मांग की गई। उनकी तरफ से ही यहां की लड़की का फोटो दिखाया गया था। यहां की रहने वाली बिचौलिया गीता व संजय निवासी बरकरा से बात भी करवाया गया था। इसके बाद वे अपने लड़के सुनील कुमार व विष्णु तीनों लोग गीता व संजय के घर नौ मार्च को आए। लड़के के पिता के मुताबिक उसने गीता व संजय को एक लाख रुपये व विष्णु को 80 हजार रुपये दिया है। इसके बाद रविवार को शादी हो रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची संयुक्त टीम सभी को थाने ले गई। संयुक्त टीम में शामिल महिला थानाध्यक्ष सरोजमा सिंह, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई सोनभद्र से उप निरीक्षक हरिदत्त पांडेय, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक की तरफ से जांच की गई। जांच के दौरान बिचौलिया गीता व संजय के पास से 50 हजार रुपये व विष्णु प्रकाश शर्मा के पास से 10 हजार रुपये बरामद हुआ। वहीं चौथा आरोपी महेंद्र निवासी मारकुंडी थाना चोपन के पास से 36300 रुपये बरामद हुए हैं। जांच में लड़की बालिग मिली। मगर बिचौलियों की तरफ से रुपये लेकर दोनों पक्षों को अंधेरे में रखकर शादी करवायी जा रही थी। राबर्ट्सगंज कोतवाली के एसएसआई ऐश खां ने बताया कि मामले में सभी चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।