फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accused of kidnapping and murdering an innocent child dies in a road accident

Sonebhadra News: मासूम के अपहरण और हत्या के आरोपी की सड़क हादसे में मौत

Tue, 09 Dec 2025 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping and murdering an innocent child dies in a road accident
घोरावल क्षेत्र के मृतक- राजेश यादव (फाइल फोटो)स्रोत परिजन
घोरावल। क्षेत्र के पेढ़ गांव में ढाई साल पहले यूकेजी के छात्र का अपहरण और उसकी हत्या करने के मुख्य आरोपी राजेश यादव की सोमवार को सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। खुटहां गांव में बाइपास मार्ग पर सतौहा मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से उसकी कार नहर में पलट गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। शव लेकर जा रहे वाहन को तहसील के गेट के पास रोक दिया। इससे करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

क्षेत्र के पेढ़ गांव निवासी राजेश यादव (26) सोमवार को सुबह 9.30 बजे अपनी कार से शिवद्वार मंदिर दर्शन करने जा रहा था। वह खुद कार चला रहा था। घोरावल-खुटहां बाईपास मार्ग पर खुटहां गांव में सतौहा मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से उसकी कार नहर में पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस राजेश को घोरावल सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर नायब तहसीलदार विदित तिवारी, सीओ राहुल पांडेय मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे परिजनों को अधिकारियों ने शांत कराया।
विज्ञापन

बता दें कि मार्च 2023 में पेढ़ गांव निवासी मंगल पाल के बेटे अनुराग (9) का अपहरण हो गया था। बाद में उसकी हत्या कर शव को मिर्जापुर के बगहा के पास तालाब में फेंक दिया था। इस वारदात में राजेश यादव मुख्य आरोपी था। बाद में वह जमानत पर छूट हो गया था। जिला प्रशासन ने पिछले साल उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए उसकी जमीन कुर्क की थी। घोरावल के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से कार चला रहे राजेश यादव की मौत हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आइसक्रीम दिलाने के बहाने बच्चे को ले गए थे आरोपी
यूकेजी के छात्र अनुराग की हत्या काफी दिनों तक चर्चा में रही। वह सोनांचल कान्वेंट स्कूल में यूकेजी में पढ़ रहा था। 5 मार्च 2023 को दोपहर बाद उसे घर के बाहर से साइकिल चलाते समय बदमाश आइसक्रीम व चॉकलेट दिलाने का झांसा अपने साथ ले गए थे। अनुराग को बाइक पर बदमाशों के साथ जाते हुए गांव के कुछ बच्चों ने देखा था। बाद में उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया था। इस मामले में राजेश यादव, अमरजीत यादव और इंद्रजीत यादव को नामजद किया गया था। उनकी मंगल पाल से पुरानी रंजिश थी।

---


परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए किया हंगामा
राजेश यादव पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घोरावल पहुंचे। राजेश ने इसी साल एलएलबी की फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण की थी और बार में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। शव ले जा रहे वाहन को घोरावल-रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर तहसील मोड़ के पास रोककर हंगामा शुरू कर दिया। इससे करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही और आवागमन प्रभावित हुआ। भाई अमरजीत यादव ने आरोप लगाया है कि सुनियोजित तरीके से दुर्घटना कराकर राजेश की हत्या की गई है। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने समझा बुझाकर परिजनों को शांत कराया और शव जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed